CRIME

पुलिस से भिड़ा शराब तस्कर, पुलिस ने चलाई गोली, एक जख्मी 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

राजपुर थाना क्षेत्र के देवीडेहरा गांव के पास पुलिस की भिड़ंत शराब कारोबारियों से हो गई। इस दौरान पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से एक तस्कर जख्मी हो गया। पुलिस ने  जख्मी शराब तस्कर को हिरासत में लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं एक अन्य शराब तस्कर को पुलिस ने दबोच लिया। गोली लगने की सूचना मिलते हैं एसपी मनीष कुमार और सदर एसडीपीओ धीरज कुमार मौके पर पहुंच गया। पुलिस अधिकारी घटना की जांच में जुट गए।

मिली जानकारी के मुताबिक राजपुर थाना क्षेत्र के जलहरा गांव के गुंजन कुमार और तियारा के सोल्जर कुमार यूपी के देवल गांव से शराब का सेवन करने के साथ ही शराब लेकर आ रहे थे। देवल पुल के पास गश्त कर रही राजपुर पुलिस में उन्हें रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख दोनों युवक भागने लगे। पुलिस ने दौड़कर दोनों को पकड़ लिया इसी दौरान गुंजन पुलिस से उलझ गया। बताया जा रहा है कि युवक ने पुलिस का पिस्टल छिनने का प्रयास किया। छिना झपटी के दौरान गोली चल गई। गोली गुंजन के पैर में लगी। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं जख्मी युवक ने बताया कि भागने के दौरान पुलिस द्वारा गोली मारी गई है। वहीं घटना का सूचना मिलते हैं। एसपी और डीएसपी राजपूर थाना पहुंच गया। पुलिस अधिकारी घटना की जांच में जुट गए। एसडीपीओ धीरज कुमार ने बताया कि शराब तस्करों द्वारा पिस्टल छिना झपटी के दौरान गोली चली जिससे एक युवक जख्मी हो गया। घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button