पुलिस विभाग की रद्ध हुई छुट्टी, अगले आदेश तक जारी रहेगा निर्देश

बीआर दर्शन | बक्सर
देश में युद्ध के हालात काे देखते हुए पुलिस मुख्यालय से पुलिस कर्मियाें के सभी प्रकार के अवकाश काे रद्ध करने की सूचना जारी कर दी गई है। इसे लेकर सभी जिला मुख्यालय काे सूचित कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के बाद जिला मुख्यालय से साेशल मीडिया के साथ अन्य माध्यमाें से पुलिस कर्मियाें की इसकी सूचना दी जा रही है।



एसपी कार्यालय से मिली जानकारी देश की सुरक्षा के मद्देनजर सभी प्रकार के अवकाश काे बंद करने का निर्देश जारी किया गया है। निर्देश 8 मई से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। जिला में विधि-व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सद्भाव बनाये रखने हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्णय लिया गया है। विशेष परिस्थिति में पुलिस कर्मियाें काे अवकाश प्राप्त हाेगा इसके लिए विभाग द्वारा मानक तैयार किया गया है। बता दें कि 22 अप्रैल काे पहलगाम में आतंकियाें के द्वारा निर्दाेष 26 व्यक्तियाें के हत्या के बाद भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया। इसके तहत पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों काे ध्वस्त कर दिया गया। इसे लेकर पाकिस्तान के द्वारा भारत के बाॅर्डर पर सीज फायर का उल्लंघन कर रहा है। जिसके बाद देश में युद्ध जैसे हालात उत्पन्न हाे गए है। इसे लेकर पुलिस मुख्यालय के द्वारा पुलिस कर्मियाें के सभी प्रकार के अवकाश काे बंद कर दिया गया है।





