OTHERS

पुलिस पदाधिकारियों का हुआ फेरबदल, सौंपी गई जिम्मेदारी 

 बीआर दर्शन। बक्सर

जिले में विधि व्यवस्था को मजबूत और सक्रिय बनाने को लेकर एसपी मनीष कुमार ने जिले के कई पुलिस पदाधिकारियों का फेरबदल किया है। वही कुछ लोगो को वर्तमान थाना में ही अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। 24 घंटे के अंदर नव पदस्थापन जगह पर योगदान करे रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है।

एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस निरीक्षक विंदेश्वर राम को डुमरांव थाना से पुलिस लाइन, महिला थाना में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक चुनमुन कुमारी को ओ पी प्रभारी बासुदेवा, पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश कुमार को बक्सर नगर थाना से ओ पी प्रभारी नया भोजपुर, फिरोज आलम को अपर थानाध्यक्ष मुरार से थानाध्यक्ष नैनीजोर, अमरेश कुमार को पुलिस लाइन से अपर थानाध्यक्ष मुरार, संजय विकास त्रिपाठी को नगर थाना में ही अपर थानाध्यक्ष, हरेश कुमार कुमार को मुफ्फसिल थाना में ही अपर थानाध्यक्ष और महिला थाना में तैनात सुजाता कुमारी को अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button