CRIME

पीएनबी लूटकांड के शक पर भीम आर्मी जिलाध्यक्ष को पुलिस ने उठाया, आक्रोशित हुए कार्यकर्ता 

बीआर दर्शन। बक्सर

सिमरी में हुए पीएनबी में हुए लूट मामले में सिमरी पुलिस ने भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लेने के बाद भीम आर्मी के सदस्यों ने शनिवार की सुबह सदर डीएसपी के आवास का घेराव किया। पुलिस द्वारा जानकारी मिलने के बाद सभी वापस चले गए।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की देर रात सिमरी पुलिस ने भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष बब्लू आजाद को उसके आवास से उठा लिया। शनिवार की सुबह भीम आर्मी के सदस्यों ने जानकारी मिलते ही भीम आर्मी के सदस्य सदर एसडीपीओ के आवास पर पहुंच गए। सदर एसडीपीओ धीरज कुमार के समझाने के बाद सभी सदस्य घर लौट गए।

भीम आर्मी के सदस्यों का कहना था कि हमारे जिलाध्यक्ष बबलु आजाद को पुलिस ने रात के वक्त गिरफ्तार कर लिया है। हम लोगों ने एसपी से संपर्क किया, नगर थाने से बात की। लेकिन, किसी ने उनके बारे में कुछ नहीं बताया। इसके विरोध में महिला और पुरुष की टोली सुबह ही सुबह किला मैदान के सामने स्थित डीएसपी आवास पर पहुंच जानकारी ली। संगठन के उपाध्यक्ष सुरेश आजाद ने बताया कि जिलाध्यक्ष शहर के नयाबाजार इलाके के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ किसी तरह की कोई शिकायत नहीं है। जब हम लोगों ने डीएसपी कार्यालय का घेराव किया तो उन्हें जिलाध्यक्ष के बारे में जानकारी मिली। वहीं पुलिस सूत्रों की मानें तो पीएनबी बैंक लूटकांड में संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज निकाला है जो शक के दायरे में है। पुलिस भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष से पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस अभी खुलकर कुछ बोलने से परहेज़ कर रही है। वहीं सूत्रों का कहना है कि वीडियो फुटेज जिलाध्यक्ष का चेहरा सामने आ रहा है। हालांकि पुलिस के वरीय अधिकारी भी कुछ खुलकर बोलने से परहेज़ कर रहे हैं। सिमरी थानाध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button