पानी लेने उतरे यात्री का समान ट्रेन में छुटा, बक्सर आरपीएफ ने सुरक्षित लौटाया

बीआर दर्शन | बक्सर
दानापुर रेलखंड में यात्रा के दौरान ट्रेन में छुटे समान को बक्सर आरपीएफ ने सुरक्षित बरामद कर लिया। आरपीएफ ने समान को सुरक्षित यात्री को सौंप दिया।


आरपीएफ इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि सुरक्षा नियंत्रण कक्ष दानापुर से रेल मदद के माध्यम से गाड़ी संख्या 15658 ब्रह्मपुत्र मेल के H 1 बर्थ नंबर 13 के यात्री का दो ट्रॉली बैग और एक पिठू बैग छूट जाने की सूचना मिली। यात्री आरा स्टेशन पर पानी लेने के लिए उतरने के कारण गाड़ी खुल गई और यात्री आरा में छूट गया। गाड़ी के बक्सर पहुंचने पर आरपीएफ पोस्ट के अधिकारी एवं जवानों द्वारा गाड़ी को अटेंड कर उक्त कोच के बर्थ नंबर 13 से यात्री के छूटे हुए दोनों ट्रॉली बैग एवं एक पिठू बैग को सुरक्षित अपने कब्जे पर लिया। तत्पश्चात यात्री फौजदारी पट्टी गुरुद्वारा रोड नागांव असम का रहने वाला अहमद खान के सब्बाज खान 66 वर्ष है। जिनको बैग उतारने की सूचना दी गई। इसकी जानकारी यात्री को दी गई। सूचना मिलने पर यात्री पोस्ट पर आए। जिन्होंने दोनों ट्रॉली बैग में एक-एक लाख रुपया नगद तथा कपड़े एवं दवाइयां होना बताए। यात्री के बताए अनुसार उनके द्वारा लॉक को खुलवाकर देखा गया तो दोनों ट्रॉली बैग में नगद एक-एक लाख रुपैया ₹500 के चार गड्डी तथा लगभग ₹30000 का सामान पाया गया यात्री को पूर्ण पहचान के साथ नगद रुपए एवं सभी सामान सही सलामत सुपुर्द किया गया। यात्री द्वारा इस नेक कार्य के लिए आरपीएफ बक्सर की बहुत-बहुत सराहना की। समान बरामदगी टीम में निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक दिनेश चौधरी, उप निरीक्षक विजेंद्र मुवाल, सहायक उप निरीक्षक नंदलाल राम, आरक्षी बीके सिंह की सराहनीय भूमिका रही।





