CRIME

पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, बच्ची की हालत गंभीर 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस कथित आरोपी के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में नवनिर्मित मकान में एक बच्ची अकेले रो रही थी। आसपास के लोगों ने देखा तो परिजनों को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई। वहीं ग्रामीणों की मानें तो जिस आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया वह भी नाबालिग है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।

सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने बताया कि  बच्ची के साथ हुई इस घटना की जांच की जा रही है। बच्ची का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक भी नाबालिग हो सकता है। हालांकि, उसकी वास्तविक उम्र पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button