OTHERS

परिवार नियाेजन पखवाड़ा के तहत चक्की में लगाया गया चाैपाल

 

बीआर दर्शन | बक्सर

आकांक्षी प्रखंड चक्की के जयपाल डेरा में गुरुवार काे परिवार नियोजन पखवाड़ा का अायाेजन किया गया। इसके अंतर्गत परिवार नियोजन के बारे में बताया गया। चौपाल की अध्यक्षता बीसीएम निभा कुमारी के द्वारा किया गया। इस दाैरान परिवार नियोजन के बारे में पीरामल फाउंडेशन के डीपीएचओ सिद्धार्थ गौतम, गांधी फेलो मोहम्मद रिजवान, बीसीएम निभा कुमारी, परिवार नियोजन परामर्शदाता संदीप कुमार, एएनएम उषा देवी के द्वारा परिवार नियोजन के बारे में अच्छे से बताया गया।

परिवार नियोजन का मतलब है परिवार की योजना बनाना। यह एक प्रक्रिया है जिसके अंतर्गत दंपति अपने परिवार के आकार और बच्चों के जन्म के समय के बारे में निर्णय लेते हैं। परिवार नियोजन के अंतर्गत कई विधियां और साधन आते हैं, जिनमें गर्भनिरोधक उपाय, गर्भावस्था की योजना, बच्चों के बीच अंतराल रखने के तरीके, सुरक्षित मातृत्व के उपाय शामिल होते हैं। संतुलित परिवार होने से जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है। परिवार नियोजन से न केवल व्यक्तिगत और पारिवारिक स्तर पर, बल्कि समाज और राष्ट्र स्तर पर भी लाभ होते हैं।

परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई विधियों एव संसाधनों के बारे में भी बताया गया अगर कोई स्थाई साधन नहीं अपनाना चाहता तो वह अस्थाई साधन भी अपना सकता है। चौपाल में उपस्थित सभी महिलाओं एवं पुरुषों को परिवार नियोजन के सभी संसाधन के बारे में बताया गया जैसे कि निरोध, माला–एन, छाया, इजी–पिल, अंतरा, कॉपर–टी और पुरुष नसबंदी एव महिला बांध्याकरण के बारे में भी समझाया गया।परिवार नियोजन के तहत महिला बांध्याकरण 2000रु और पुरुष नसबंदी कराने वालाें काे 3000 रुपए प्राेत्साहन के रुप में दिया जाता है। चौपाल के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों के साथ परिवार नियोजन अपनाने के लिए एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। माैके पर वार्ड सदस्य, जीविका सीएम एवं जीविका सदस्य, पिरामल टीम, विकास मित्र, एएनएम उषा देवी, आशा फैसिलेटर शारदा देवी और आशा कार्यकर्ता थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button