परिवारिक कलह से युवक समेत दो ने लगाई फांसी, मचा काेहराम

बीआर दर्शन | बक्सर
डुमरांव थाना क्षेत्र के तिवारीटोला और औद्योगिक थाना क्षेत्र के दलसागर गांव दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस और डुमरांव पुलिस माैके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक दलसागर गांव के कवीन्द्रनाथ राय के पुत्र प्रफुल्ल गुरुवार की शाम खाना खाकर अपने घर में साे रहे थे। रात में किसी बात काे लेकर घर में अनबन हाे गई। रात में प्रफुल्ल राय घर में फंदे से लटक फांसी लगा लिया। सुबह में जब घरवाले जगे ताे देखा ताे प्रफुल्ल राय फंदे से लटके हैं। परिजनाें ने हल्ला किया ताे आसपास के घर वाले भी पहुंच गए। पड़ाेसियाें ने घटना की सूचना पुलिस काे दी। घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई चचेरे भाई रमेश ने बताया की पड़ोसियो द्वारा सुबह में जब सुचना मिली तो घर जाकर देखा की भाई पंखे में गमछा बांध फांसी लगा लिया है। प्रफ्फुल पिछले एक वर्षो से ही गांव में रह रहा है। पहले कही बाहर नौकरी करता था वो घर में बहुत ही सीधा साधा लड़का था। मृतक के दो पुत्री और एक पुत्र के साथ घर में रहता था, उसने अभी हाल फिलहाल नया घर भी बनवाया था।औद्योगिक थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया की मौके पर पहुंच जांच पड़ताल किया गया।
वहीं डुमरांव के तिवारीटोला में राहुल कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। काफी वर्षो से इलाज चल रहा था। अचानक शुक्रवार को घर मे ही फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर लिया।