CRIME

परिवारिक कलह से तंग महिला ने लगाई फांसी, पुलिस कर रही जांच

सोनवर्षा थाना क्षेत्र में उसरा गांव में हुई घटना परिजनों के सूचना पर पहुंची पुलिस कर रही है जांच

बीआर दर्शन। बक्सर

 

सोनवर्षा ओपी क्षेत्र उसरा गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक सोनवर्षा ओपी थाना क्षेत्र के उसरा गांव में चंदा देवी(26) की शादी राजू शाह से हुई थी। सोमवार की रात सभी लोगो ने साथ खाना खाया और सोने चले गए जिसके बाद चंदा देवी अपने बच्चो को छत पर दादी के पास सुलाकर नीचे अपने कमरे में सोने चली गई। सोमवार की सुबह जब देर तक चंदा देवी कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने काफी देर तक दरवाजा पीटा फिर भी कमरे में कोई हलचल नहीं हुई। स्थानीय ग्रामीणों के मदद से किवाड़ को तोड़ा गया जिसके बाद अंदर का नजारा देख सभी सन्न्न रह गए। अंदर चंदा देवी का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। जिसके बाद स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सोनवर्षा ओपी थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने शव को नीचे उतरवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस संबंध में सोनवर्षा ओपी थानाध्यक्ष ने बताया की स्थानीय लोगो के मुताबिक महिला ने आपसी कलह के वजह से परेशान होकर ऐसा कदम उठाया है। घटना के कारणों की जांच पुलिस अपने स्तर से कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button