नुकीला रॉड से सिर पर वार कर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
बगेन थाना क्षेत्र के भदवर-बरुहा रोड स्थित नहर का है पुलिस हत्या की कर रही है जांच, अज्ञात पर एफआईआर दर्ज
बीआर दर्शन। बक्सर
बगेन गोला थाना क्षेत्र के भदवर गांव में एक युवक की हत्या कर उसकी शव को नहर में फेंक दिया गया था। घटना शनिवार की सुबह की बताई जा रही है। नहर की तरफ जा रहे ग्रामीणों ने शव को देखा तो इसकी सूचना बगेन थाना पुलिस को दिया। युवक उसी गांव के महादलित बस्ती का है। मृतक के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार के निशान भी है। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक बड़क मुसहर 40 वर्ष पिता -मिश्री लाल मुसहर शुक्रवार को रात में खाना खाकर सड़क की तरफ टहलने के लिए चले गया था। लेकिन वापस नही लौटा। शनिवार की सुबह खेत की तरफ जा रहे लोगो ने देखा कि नहर के समीप खून से लथपथ उनका शव पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि देखने से प्रतीत हो रहा है कि कोई नुकीला लोहे का रॉड उसके सिर में धंसा दिया गया है। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई है। शरीर पर और कई जख्म धरदार हथियार के है। हालांकि परिजनो को पता नही है। किसने और क्यों घर के जवान बेटे की हत्या की है।परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से दुश्मनी भी नही है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रों कर बुरा हाल है। घटना के बाद मृतक के भाई बाली मुसहर के द्वारा अज्ञात अपराधियो पर एफआईआर दर्ज करवाया गया है।
डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है। हत्यारे को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।