नावानगर के केसठ गांव में महिला ने फांसी लगा की खुदकुशी

बीआर दर्शन | बक्सर
नावानगर थाना क्षेत्र के केसठ गांव में एक महिला ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।



पुलिस ने शव को घर के एक हिस्से में बनी गोशाला से बरामद कर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना गुरुवार 11 बजे दिन की है। मृतका की पहचान पूजा देवी (25 वर्ष), पिता सुनील यादव, ग्राम केसठ के रूप में हुई है। पूजा की शादी कोरानसराय थाना क्षेत्र के नजीरगंज गांव निवासी मोहन यादव के साथ हुई थी। अभी कुछ दिनों से वह अपने मायके केसठ गांव में रह रही थी घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। मां खेत में काम करने गई थी, जबकि छोटी बहन स्कूल गई थी। मृतका का एक 15 माह का बेटा है, वही घर में मौजूद था मां जब खेत से घर लौटी तो छोटे बच्चे को रोते देख वह अपनी बेटी को ढूंढने लगी। तभी, उसकी नजर गौशाला में शेड की कुंडी में दुपट्टा के सहारे बेटी का लटकता शव देख चिल्लाने लगी। हल्ला सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।





