OTHERS

नशे में चूर महिला ने थाना में जमकर मचाया उत्पात, महिला एसआई को दांत से काट किया जख्मी

यूपी के मुगलसराय की रहने वाली बताई जा रही है महिला घंटों थाना में मचाया उत्पात, तोड़ दी सीसीटीवी कैमरा

प्रतिकात्मक फोटो

बीआर दर्शन। बक्सर

नशे में चूर एक महिला ने टाउन थाना में जमकर उत्पात मचाया। महिला को काबू में करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक क़िला मैदान के समीप दलित बस्ती में एक महिला नशे में हंगामा कर रही थी। हंगामा करते हुए महिला थाना में प्रवेश कर गई। थाना में आते ही महिला ने हंगामा करना शुरू कर दिया। थाना में मौजूद महिला एसआई और महिला सिपाहियों ने उसे रोकने का प्रयास किया। नशे में चूर महिला ने महिला एसआई को दांत काटकर जख्मी कर दिया। इस दौरान नशे में चूर महिला ने थाना में लगे सीसीटीवी कैमरा, गमलों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने महिला पर काबू पाया। घंटों थाना में अफरातफरी मची रही। महिला मुगलसराय की रहने वाली बताई जा रही है। टाउन थाना पुलिस ने एसपी मनीष कुमार के निर्देश पर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल में भेजा। टाउन थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि महिला के मेडिकल जांच के बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button