OTHERS
नर्तकी के साथ अश्लील हरकत करने वाले दारोगा जी हुए निलंबित

बीआर दर्शन | बक्सर
शादी समारोह में नर्तकी के साथ अश्लील हरकत करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल दारोगा जी पर कानून का डंडा चल गया। डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार के जांच प्रतिवेदन के बाद निलंबित कर दिया।


बगेन गोला थाना में कार्यरत एएसआई मनीष कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो में दारोगा झुमते हुए नर्तकी के साथ अश्लील हरकत भी करते दिख रहे थे। यह वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा था। दारोगा साहब थाना क्षेत्र में आए एक विवाह में शिरकत करने पहुंचे थे। वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो एसपी शुभम आर्य के पास पहुंचा तो उन्होंने तत्काल ही जांच के निर्देश डुमरांव एसडीपीओ को सौंप दिया। डुमरांव एसडीपीओ ने जांच प्रतिवेदन एसपी को सौंप दिया। जांच प्रतिवेदन के बाद एसपी ने दारोगा को निलंबित कर दिया।





