OTHERS

नर्तकी के साथ अश्लील हरकत करते हुए दारोगा जी का वीडियो वायरल 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

शादी समारोह में नर्तकी के साथ अश्लील हरकत करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि बीआर दर्शन नहीं करता है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस अधिकारी भी हरकत में आ गए। एसपी शुभम आर्य ने मामले को लेकर जांच का निर्देश दिया है। डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार वायरल वीडियो की जांच में जुट गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक बगेन गोला थाना में कार्यरत एएसआई मनीष कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दारोगा झुमते हुए नर्तकी के साथ अश्लील हरकत भी करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो दिन पुराना है। दारोगा साहब थाना क्षेत्र में आए एक विवाह में शिरकत करने पहुंचे थे। वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो एसपी शुभम आर्य के पास पहुंचा तो उन्होंने तत्काल ही जांच के निर्देश डुमरांव एसडीपीओ को सौंप दिया। डुमरांव एसडीपीओ ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर इसका रिपोर्ट सौंप दिया जाएगा। वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button