OTHERS

नये एसपी ने ग्रहण किया पदभार, पुलिस कार्यालय पर दिया गया गाॅड ऑफ ऑनर

 

बीआर दर्शन | बक्सर

सरकार के निर्देश पर शुभम आर्या ने रविवार काे बक्सर पुलिस का कमान संभाल लिया। रविवार काे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उन्हें गाॅड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद एसपी ने अपने कार्यालय में पुलिस पदाधिकारियाें से परिचय प्राप्त किया। एसपी ने सभी थानाध्यक्षाें काे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बिहार पुलिस के नये महानिदेशक आलाेक राज के कार्यभार संभालने के बाद तबादलाें का दाैर शुरु हुआ था। सरकार के निर्देश पर 12 सितम्बर काे 29 आईपीएस अधिकारियाें का तबादला किया गया। जिसमें बक्सर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार काे केन्द्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती पटना में भेजा गया और दरभंगा नगर में तैनात पुलिस अधीक्षक शुभम आर्या काे बक्सर का कमान साैंपा गया। रविवार काे नये एसपी शुभम आर्या पुलिस कार्यालय पहुंचे। पुलिस कार्यालय पहुंचे एसपी काे मेजर अमन कुमार और महिला सिपाहियाें की टुकड़ी ने गाॅड ऑफ ऑनर दिया गया। गाॅड ऑफ ऑनर के बाद एसपी अपने कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में पुलिस अधिकारियाें ने उनका परिचय प्राप्त किया। उन्हाेंने बारी-बारी से सभी थानाध्यक्षाें से परिचय प्राप्त किया और उन्हे कई नसीहत भी दी। आने वाले समय में पर्व-त्याेहार शुरु हाेनें वाले है। इसे लेकर कैसे कार्य करना है इसके बारे में निर्देश दिया। परिचय प्राप्त हाेंने के बाद जिले के कई अन्य जानकारियाें काे अपने अधिकारियाें के माध्यम से प्राप्त किया। माैके पर सदर एसडीपीओ धीरज कुमार, डुमरांव एसडीपीओ आफाक अख्तर आलम और मुख्यालय डीएसपी पंकज सिंह के साथ सभी थानाध्यक्ष और वरीय पुलिस पदाधिकारी माैजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button