नया बाजार हत्याकांड में चार गिरफ्तार, सड़क जाम करने वालों पर भी दर्ज हुई एफआईआर

बीआर दर्शन | बक्सर
टाउन थाना क्षेत्र के नया बाजार माेहल्ले में हुए युवक की हत्या मामले में पुलिस ने चार आराेपिताें काे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आराेपिताें से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। घटना में शामिल दस अज्ञात आराेपिताें के गिरफ्तारी काे लेकर पुलिस जांच कर रही है।
बता दें कि गुरुवार की रात बीरबल यादव का पुत्र राजु अपने दाेस्ताें के साथ पार्टी कर रहा था। उसी दाैरान किसी बात काे लेकर हुई बहस के दाैरान उसे गाेली मार दी गई। युवक की माैत के बाद अगले दिन यानि शुक्रवार काे उग्र ग्रामीणाें ने मठिया माेड़ के समीप बक्सर-चाैसा राेड जाम कर विराेध प्रदर्शन किया था। पुलिस ने मामले में नया बाजार के गुड्डु सिंह, राहुल चाैधरी, पिंटु कुमार और अमन कुमार काे गिरफ्तार कर लिया। परिजनाें ने चाराें के खिलाफ नामदज के साथ दस अज्ञात पर भी एफआईआर दर्ज कराई है। परिजनाें ने पुलिस काे बताया कि राजु काे गुरुवार की रात चाराें के साथ दस अन्य लाेग भी बुलाकर अपने साथ ले गए थे। जहां पर गाेलीमार युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार चाराे आराेपिताें काे जेल भेज दिया।
25 हजार में खरीदा था पिस्टल, ठाेरा नदी में फेंका:
पुलिस ने बताया कि गुड्डु सिंह ने 25 हजार में पिस्टल खरीदने की बात बताई है। गुरुवार काे पार्टी मनाने के दाैरान किसी बात काे लेकर हुई बहस के दाैरान उक्त पिस्टल से राहुल ने गाेली चला दी जाे कि राजु काे जा लगी। घटना के बाद आराेपिताें ने पिस्टल काे छुपाने की नीयत से ठाेरा नदी में फेंक दिया। टाउन थानाध्यक्ष मनाेज कुमार सिंह ने बताया कि पिस्टल के बरामदगी काे लेकर काफी प्रयास किया गया लेकिन बाढ़ के कारण पिस्टल बरामद नहीं किया जा सका। उन्हाेंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सड़क जाम करने वाले मुख्य आठ समेत 150 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज:
युवक की हत्या के बाद सड़क जाम करने वालाे के खिलाफ प्रशासन ने कठाेर कदम उठाया है। अंचलाधिकारी के बयान पर सड़क जाम में आगे की भूमिका निभाने वाले आठ युवकाें के साथ करीब डेढ़ साै अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस जाम के दाैरान प्रदर्शन करने वालाें काे वीडियाे फुटेज के आधार पर पहचान कर गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हुई है। टाउन थानाध्यक्ष मनाेज कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियाे से जाम करने वालाें की पहचान की जा रही है। पहचान करने के बाद जाम करने वालाें के खिलाफ कठाेर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।