नगरपरिषद उप चुनाव में मतदाता उदासीन, 22 प्रतिशत हुआ मतदान

बीआर दर्शन | बक्सर
नगर परिषद, बक्सर के रिक्त हुए उप मुख्य पार्षद और वार्ड संख्या 20 में पार्षद पद का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। नगर परिषद क्षेत्र के कुल 42 वार्डों में बनाए गए 136 मतदान केंद्र पर वोट डाले गए। उप मुख्य पार्षद पद के लिए छह प्रत्याशी मैदान में थे। वहीं वार्ड संख्या 20 के पार्षद पद के लिए कुल तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी नौ प्रत्याशियों का भाग्य इवीएम में कैद हो गया। मतदान का नतीजा 30 जून को आएगा। नगरपरिषद उप चुनाव को लेकर हो रहे चुनाव को लेकर डीएम डॉ विद्यानंद, एसपी शुभम आर्या व सदर एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी अविनाश कुमार ने एमपी हाई स्कूल, डीएवी स्कूल समेत अन्य बूथों का जायजा लिया।
सुबह सात बजे से मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे वोटर:
नगरपरिषद उप चुनाव में वोटरों का उत्साह कुछ खास नहीं दिखा। किसी भी मतदान केंद्र पर वोटरों की लंबी कतार नहीं दिखी। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदाता पहुंचते रहे। बूथ पर वोट देने के लिए किसी को भी लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा। बूथ के बाहर बैठे प्रत्याशियों के एजेंट जिनके पास पर्ची नहीं था उनका नाम ढुंढ पर्ची बना सहयोग कर रहे थे। नगरपरिषद उप चुनाव के प्रति मतदाताओं का रूझान कम रहा। बूथ पर जाकर वोट डालने के लिए बूथ तक कम मतदाता निकले। वोटरों ने बताया कि चुनाव से पहले घर में पर्ची नहीं पहुंचाया गया। बूथ पर जाकर नाम, क्रमांक संख्या और भाग्य संख्या खोजने में काफी परेशानी हुई है। उन्होंने बताया कि पर्ची नहीं मिलने के कारण भी मतदाता बूथ पर नहीं गए।
उप चुनाव में महज 22.33% ही हुआ मतदान:
नगरपरिषद उप चुनाव में मतदाताओं ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। किसी भी बूथ पर मतदाताओं की भीड़ नहीं थी। बूथ खाली-खाली दिखा। इक्का-दुक्का लोग वोट डालने के लिए पहुंच रहे थे। डीपीआरओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22.33% ही मतदान हुआ है।
ई-वोटिंग के माध्यम से 54.71 % हुआ मतदान :
देश में पहली बार हो रहा ई-वोटिंग प्रयोग मतदाताओं की पसंद बनी। ई-वोटिंग के लिए कुल 12147 मतदाताओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। डीपीआरओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ई-वोटिंग के माध्यम से 553.92 % मतदान हुआ है।