धान के बिचड़े में केमिकल डाल किया नष्ट, एफआईआर दर्ज

बीआर दर्शन | बक्सर
इटाढ़ी थाना क्षेत्र के मदनडेहरा गांव में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा किसानाें के धान के बिचड़े में केमिकल डाल दिया गया। केमिकल डालने से कई किसानाें के बिचड़ा सुख गया। बिचड़ा सुखने से किसानाें के चेहरे पर मायुसी छा गई। मामले काे लेकर इटाढ़ी थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई। घटना की सूचना मिलते ही कृषि वैज्ञानिक भी माैके पर पहुंचे।
मिली जानकारी के मुताबिक मदन डेहरा गांव के किसान करीब 400 बिगहा में धान की राेपनी के लिए बिचड़ा डाला गया था। बिचड़ा अब लगभग तैयार हाे गया था। इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा लगभग सभी किसानाें के बिचड़े में केमिकल का छिड़काव कर दिया। जब किसान बिचड़े का पटवन किए और धुप लगा ताे बिचड़ा सुखने लगा। अचानक पुरे गांव के बिचड़े सुखने के कारण गांव में हड़कम्प मच गया। ग्रामीणाें ने इसकी सूचना पुलिस और कृषि विभाग काे दी। मामले में किसान बबन सिंह ने इटाढ़ी थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। घटना की सूचना मिलते ही कृषि वैज्ञानिक माैके पर पहुंच घटना की जांच की। कृषि वैज्ञानिक ने पुलिस काे बताया कि बिचड़ा सुखने वाला केमिकल डाला गया है। ग्रामीणाें ने ऐसे गलत कृत्य करने वाले की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं किसानाें के सामने अब धान की राेपनी काे लेकर बिचड़े की चिंता सता रही है। इटाढ़ी थानाध्यक्ष सोनु कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर इस तरह के कार्य करने वाले को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।