CRIME

धनसोई में मानवता हुई शर्मसार, झोला में मिला नवजात शिशु 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

धनसोई थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। धनसोई थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव के समीप नहर में एक नवजात शिशु बरामद किया गया है। पुलिस ने नवजात को इलाज के लिए इटाढ़ी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद नवजात शिशु को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। नवजात बरामदगी की सूचना चाइल्ड लाइन को भी दे दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक धनसोई थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव के समीप नहर किनारे एक नवजात शिशु बरामद किया गया। नवजात शिशु को झोला में रखकर नहर किनारे रख दिया गया था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच नवजात शिशु को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने नवजात को तत्काल इलाज के लिए इटाढ़ी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। इटाढ़ी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद नवजात को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। धनसोई थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि नवजात को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। इसकी जानकारी चाइल्ड लाइन को भी दे दी गई है। वहीं बच्चा किसका है इसकी भी जानकारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button