धनसोई में देसी कट्टा और दो गोली के साथ एक गिरफ्तार

बीआर दर्शन | बक्सर
धनसोई थाना पुलिस ने देसी कट्टा और दो गोली के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस गिरफ्तार अपराधी से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
एसडीपीओ गोरख राम ने बताया कि बुधवार की शाम धनसोई थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय और एएसआई विमल कुमार कुमार रात्रि गश्ती पर निकले थे। थाना क्षेत्र के चिरैयाटाड़ गांव के समीप एक व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने तत्काल व्यक्ति को दौड़कर पकड़ा। तलाशी के दौरान व्यक्ति के पास से एक देसी कट्टा और दो गोली बरामद किया गया। पकड़ा गया व्यक्ति भीखमडेरा गांव के सत्यनारायण सिंह का पुत्र विरेद्र सिंह है। पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार व्यक्ति को जेल भेज दिया। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के अपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। बताया जाता है कि गिरफ्तार व्यक्ति अपराधिक घटना को अंजाम देने के नीयत से चिरैयाटाड़ पुल के समीप पहुंचा था। पुलिस के तत्परता से घटना होने से बच गया।