CRIME

धनसोई थाना क्षेत्र में बेटे के साथ मिल ईंट से मार कर दी पत्नी की हत्या, फरार

 

बीआर दर्शन | बक्सर

धनसोई थाना क्षेत्र के समहुता गांव में साेमवार काे पति ने बेटे के साथ मिलकर ईंट से मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव काे कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम के बाद परिजनाें काे साैंप दिया।

मिली जानकारी के अनुसार समहुता गांव निवासी केशबिहारी चौधरी किसी गुजरात में निजी कंपनी में कार्य करता था। करीब चार- पांच दिन पूर्व वह गांव आया था। किसी बात को लेकर पत्नी 48 वर्षीय रूना देवी से विवाद रहता था। सोमवार की सुबह लगभग 8 बजे उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच केशबिहारी और उनका छाेटा पुत्र बजरंगी ने ईंट से रुना देवी के सिर पर वार कर दिया। पिता और पुत्र के ईंट के वार से महिला की माैत माैके पर ही हाे गई। महिला की माैत के बाद पिता और पुत्र माैके से फरार हाे गए। घटना की सूचना मिलते ही धनसोई थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद तरह-तरह की गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म हाे गया। चर्चा यह भी था कि अवैध संबंधों को लेकर महिला की हत्या पति और बेटे ने कर दी है।

बताया जा रहा है कि मृतक महिला के दाे पुत्र और दाे पुत्रियां है। दाेनाें बेटियां अपने स्कूल में गई थी। स्कूल से लाैटने के बाद मां काे घर में मृत देखा। पुत्रियों द्वारा हल्ला करने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। धनसाेई थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button