देश विरोधी पोस्ट करना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने भेजा जेल

बीआर दर्शन | बक्सर
सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल कर देश विरोधी पोस्ट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने कहा कि देशविरोधी कार्य करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मिली जानकारी के मुताबिक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर इलाके के निवासी बिट्टू अंसारी सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्ट किया। पोस्ट वायरल होने लगा। वायरल पोस्ट को देख भाजपा युवा मोर्चा भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष व जिला बीस सूत्री कार्यक्रम समिति के सदस्य सौरभ तिवारी ने इसकी सूचना एसपी शुभम आर्य को दी। एसपी के निर्देश पर टाउन थाना पुलिस कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने रविवार शाम स्टेशन रोड इलाके से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर आरोप है कि वह लगातार देश की संप्रभुता और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाली सामग्री सोशल मीडिया पर साझा कर रहा था। बीते कुछ दिनों से विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए भारत के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो शेयर कर रहा था। आरोपी आतंकवादियों का महिमामंडन करते हुए बनाए गए वीडियो और राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान से जुड़ी पोस्ट भी उसके अकाउंट से सामने आई थीं।
नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बिट्टू अंसारी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की सतर्क निगरानी है।