देर रात मिला पाेखरे में डूबे किशाेर का शव, जांच में जुटी पुलिस

बीआर दर्शन | बक्सर
ब्रह्मपुर स्थित बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर के पाेखरे में डूबे किशाेर का शव शुक्रवार की देर रात मिला। शव काे पुलिस ने कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम कराया। पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया। घटना के बाद परिजनाें का राे-राेकर बुरा हाल हाे गया।
शुक्रवार की दाेपहर ब्रह्मपुर के यादव टाेला के मनाेज यादव का पुत्र निरंजन कुमार 13 वर्ष अपने चार दाेस्ताें के साथ ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर के पाेखरे में स्नान करने गया था। स्नान करने के दाैरान निरंजन गहरे पानी में डूब गया। निरंजन के साथ आए दाेस्ताें ने हल्ला किया ताे आसपास के लाेग माैके पर पहुंच गए। ग्रामीणाें की सूचना पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन भी माैके पर पहुंच गई थी। प्रशासन ने स्थानीय गाेताखाेराें के मदद से किशाेर काे पानी से निकालने के प्रयास में जुट गए थे। घटना के करीब पांच घंटे कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने बच्चे के शव काे पानी से निकाला। बताया जाता है कि मृतक बच्चा दाे भाई था। घटना के बाद स्थानीय लाेगाें ने प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक मुआवजे की मांग किया। स्थानीय पुलिस ने बताया कि मामलें में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।