दिव्यांग जनों को विश्वामित्र सेना ने दिया मकर संक्रांति का उपहार

बीआर दर्शन | बक्सर
विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के निर्देश पर दिव्यांग जनों के बीच चूड़ा, गुड़ ,तिलकुट मिठाई मकर संक्रांति के शुभकामना के साथ भेंट की गई। वहीं राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने बताया कि पिछले दिनों बक्सर के दिव्यांगजन के बीच में उन्हें जाने का मौका मिला था, जिसमें दिव्यांग जनों ने अपनी समस्याओं को सुनाई थी। आने वाले दिनों में दिव्यांग जनों को सेना के द्वारा हर संभव मदद दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति मानव सेवा परमो धर्म: के सिद्धांत पर विश्वास करता है, जो हमारी सेना का मूल सिद्धांत है। दिव्यांगजनों को एक बेहतर जीवन और रोजगार देने के लिए जल्द ही दिव्यांग जनों को खुशखबरी दी जाएगी।
विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय, शाहाबाद संयोजक रविराज, ब्रह्मपुर संयोजक हरिशंकर दुबे ने दिव्यांग जनों के बीच मकर संक्रांति का उपहार, देकर सेना का संदेश भी दिया।
वहीं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के जिलाध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर, प्रमोद केसरी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वामित्र सेना के द्वारा लगातार दिव्यांग जनों के मदद की जा रही है जो बहुत ही सराहनीय है। कार्यक्रम में शिक्षा संयोजक धीरज सिंह, समाजसेवी संदीप केसरी मौजूद रहे।