CRIME

दहेज में भैंस के लिए विवाहिता काे घर से निकाला, एफआईआर दर्ज

 

बीआर दर्शन | बक्सर

दहेज में भैंस के लिए विवाहिता काे मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। विवाहिता के बयान पर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। एफआईआर दर्ज हाेने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक टाउन थाना क्षेत्र के रहने वाली युवती की शादी फरवरी 2024 में राेहतास जिला के दिनारा थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव के स्व. मुक्तेश्वर सिंह यादव के पुत्र मुन्ना यादव के साथ हुई थी। शादी के वक्त विवाहिता के मायके वालाें ने दान स्वरुप नगदी और समान दिया था। शादी के एक माह के बाद ससुराल वाले विवाहिता काे दहेज में भैंस के लिए प्रताड़ित करने लगे। भैंस नहीं मिलने पर ससुराल वालाें ने विवाहिता काे जुन 2024 में मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने मामले में उस दाैरान भी महिला थाना काे आवेदन दिया था। तब महिला थाना के द्वारा दाेनाें पक्षाें के बीच समझाैता कराया था। हालांकि समझाैता हाेने के बाद भी ससुराल वाले मान नहीं रहे थे और विवाहिता काे प्रताड़ित कर रहे थे। अंत में विवाहिता ने महिला थाना में पति, गाेतनी, भसुर, सास समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। महिला थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी ने बताया कि मामले की जांच कर आराेपिताें के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button