दहेज में कार के लिए विवाहिता काे मारपीट कर घर से निकाला, एफआईआर दर्ज

बीआर दर्शन | बक्सर
दहेज में कार के लिए विवाहिता के साथ मारपीट कर ससुराल वालाें ने घर से निकाल दिया। मामले काे लेकर पीड़िता ने महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज हाेनें के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
महिला थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इटाढ़ी के रहने वाले गुप्तेश्वर प्रसाद केशरी की पुत्री साेनी कुमारी की शादी 19 नवंबर 2021 काे जमुई के प्रदीप केशरी के पुत्र विक्की प्रकाश के साथ हुई थी। शादी में सामर्थ्य के मुताबिक दान-दहेज भी दिया गया था। शादी के बाद से विवाहिता के ससुराल वाले दहेज में कार की मांग करने लगे। कार नहीं मिलने पर 8 फरवरी 2023 काे विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामले काे लेकर दाेनाें पक्षाें के बीच समझाैता का काफी प्रयास किया गया। समझाैता नहीं हाेने पर पीड़िता ने महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता ने पति के साथ ससुर प्रदीप केशरी, सास मुन्नी देवी, ननद गुड़िया डाॅली केशरी, ननदाेई मुन्ना गाेपाल केशरी और माैसी प्रेमलता उर्फ चुन्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस काे बताया कि उसके ससुराल वाले न ताे ससुराल में रखने काे तैयार है और न ही शादी में दिये गए समान काे लाैटा कर उसे तलाक दे रहें है। महिला थानाध्यक्ष सुजाता कुमारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आराेपिताें के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।