CRIME

दहेज के लिए विवाहिता को पिलाया फिनायल, मारपीट कर घर से निकाला, एफआईआर दर्ज

 

बीआर दर्शन | बक्सर

दहेज प्रताड़ना काे लेकर दाे अलग-अलग एफआईआर महिला थाने में दर्ज कराई गई है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सिमरी थाना क्षेत्र के दुधीपट्टी के अली हसन अंसारी की पुत्री जुही खातून की शादी वर्ष 2022 में राेहतास जिला के काेचस थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में खुर्शीद अंसारी के पुत्र शमशेर अंसारी के साथ हुई थी। शादी के एक वर्ष के बाद दुकान खाेलने के लिए दहेज में एक लाख रुपए की मांग की जाने लगी। दहेज नहीं मिलने पर ससुरालवाले मारपीट करने लगे। 29 जून काे महिला के साथ ससुराल वालाें ने मारपीट की। इस दाैरान गले में गमछा बांधकर जान से मारने का प्रयास किया गया। वहीं दूसरा मामला शहर के बंगला घाट का है। बंगला घाट के भगवान प्रसाद वर्मा के पुत्र अमित वर्मा की शादी राेहतास जिला के पांडेय डिहरी गांव के राजेन्द्र प्रसाद की पुत्री प्रियंका के साथ हुई थी। प्रियंका ने अपने ससुराल वालाें पर दहेज के लिए जान से मारने की एफआईआर महिला थाने में दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद लड़की पैदा हाेने के बाद ससुराल वाले दहेज में चार लाख की मांग करने लगे। दहेज नहीं मिलने पर उसके साथ मारपीट की गई। ससुराल वालाें ने दहेज के लिए 29 जुलाई काे महिला काे जान से मारने की नीयत से फिनाइल पिला दिया। तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गए। पीड़िता की सूचना पर उसके मायके वाले पहुंचे और उसका इलाज कराया। थानाध्यक्ष सुजाता कुमारी ने बताया कि दाेनाें मामलाें की जांच की जा रही है। जांच के बाद आराेपियाें पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button