CRIME

दहेज के लिए विवाहिता काे घर से निकाला, एफआईआर दर्ज

 

बीआर दर्शन | बक्सर

दहेज के लिए विवाहिता काे मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। विवाहिता के बयान पर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। एफआईआर दर्ज हाेने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक सोनवर्षा थाना क्षेत्र के रहने वाली युवती की शादी फरवरी 2022 में भोजपुर जिला के बिहिया के रहने वाले कृष्ण प्रसाद के पुत्र सन्नी कुमार के साथ हुई थी। शादी के वक्त विवाहिता के मायके वालाें ने दान स्वरुप नगदी और समान दिया था। शादी के कुछ माह के बाद ससुराल वाले विवाहिता काे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज नहीं मिलने पर ससुराल वालाें ने विवाहिता काे मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामले में समझौता का प्रयास किया गया। समझौता नहीं होने पर पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई। महिला थानाध्यक्ष मधुबाला भारती ने बताया कि मामले की जांच कर आराेपिताें के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button