CRIME

दहेज के लिए विवाहिता काे घर से निकाल रचाई दूसरी शादी, एफआईआर दर्ज 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

शादी के दाे वर्षाे तक बच्चा नहीं हाेने के कारण विवाहिता से दहेज में चार चक्का वाहन की मांग करते हुए ससुराल वालाें ने घर से निकाल दिया। पहली पत्नी के घर से निकलने के बाद पति ने दूसरी शादी रचा ली। दूसरी शादी की जानकारी हाेते ही पहली पीड़िता ने मामले काे लेकर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव के शाेभनाथ सिंह की पुत्री प्रियंका की शादी 22 मई 2022 काे हिन्दू रिति-रिवाज के साथ औद्याैगिक थाना क्षेत्र के बरुना गांव के रामजीत सिंह के पुत्र राकेश कुमार के साथ हुई थी। शादी के दाैरान उपहार स्वरुप नगदी और समान दिया था। उपहार की कीमत करीब दस लाख रुपए आंकी गई। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में चार चक्का वाहन की मांग काे लेकर विवाहिता काे प्रताड़ित करने लगे। शादी के दाे वर्षाें तक बच्चा नहीं हाेने के कारण भी ससुराल वाले ताने मार कर प्रताड़ित करते थे। 18 सितम्बर 2023 काे ससुराल वालाें ने मारपीट कर विवाहिता काे घर से निकाल दिया। मामले में दाेनाें पक्षाें के बीच काफी समझाैता का प्रयास किया गया। इसी बीच ससुराल वालाें ने राकेश की दूसरी शादी मुफस्सिल थाना के महदह गांव की एक लड़की के साथ कर दी। मामले काे लेकर पीड़िता ने पति समेत अन्य ससुराल वालाें के खिलाफ महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थानाध्यक्ष सुजाता कुमारी ने बताया कि मामले की जांच की आराेपिताें के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button