दहेज के लिए मासूम पुत्री के साथ विवाहिता काे घर से निकाला, एफआईआर दर्ज

बीआर दर्शन | बक्सर
दहेज के लिए मासुम पुत्री के साथ विवाहिता काे मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले काे लेकर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज हाेने के बाद महिला थाना पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक काेरान सराय थाना क्षेत्र के एक युवती की शादी 28 अप्रैल 2021 काे नावानगर थाना क्षेत्र के उसरा गांव के हरदेव प्रसाद के पुत्र विकास कुमार के साथ हुई थी। विवाहिता ने पुलिस काे बताया कि शादी के वक्त उसके पिता ने दान स्वरुप करीब 12 लाख रुपए का समान और नगदी दिए थे। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए विवाहिता काे प्रताड़ित करने लगे। दहेज में तीन लाख रुपए की मांग की जाने लगी। इसी बीच 29 जनवरी 2022 काे उसे एक पुत्री भी हुई। पुत्री हाेने के बाद ससुराल वालाें का प्रताड़ना और बढ़ गया। ससुराल वाले उसे घर में बंद कर तीन-तीन तक खाना भी नहीं देते थे। 13 जून काे उसके ससुराल वालाें ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। उस समय पीड़िता ने डायल 112 काे काॅल कर घटना की सूचना दी थी। हालांकि पुलिस ने उसके ससुराल वालाें काे डाॅट-फटकार लगाकर छाेड़ दिया था। इसके बाद 16 जून काे दुबारा उसके साथ मारपीट कर उसके छाेटी पुत्री के साथ घर से निकाल दिया। महिला किसी तरह से अपने घर पहुंची इसके बाद सदर अस्पताल में इलाज कराई। सदर अस्पताल में इलाज के बाद पीड़िता ने महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी ने बताया कि मामले की जांच कर आराेपिताें के खिलाफ कठाेर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।