CRIME

दरोगा के सर्टिफिकेट पर नाैकरी करने वाली शिक्षिका पर एफआईआर दर्ज

 

बीआर दर्शन | बक्सर

फर्जी तरीके से दुसरे के सर्टिफिकेट पर शिक्षक की नाैकरी करने का मामला सामने आया है। दुसरे के सर्टिफिकेट पर नाैकरी करने वाली शिक्षिका के खिलाफ टाउन थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। एफआईआर दर्ज हाेने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जांच के बाद दाेषी पाए जाने पर शिक्षिका के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात पुलिस कह रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के कांट गांव के प्रियंका कुमारी का चयन वर्ष 2021 में वर्ग 6-8 तक के लिए शिक्षक के पद पर हुआ था। प्रियंका ने तब 9 अगस्त काे एमपी हाई स्कूल में हुए कांउसलिंग भी करा चुकी थी। प्रियंका ने काउंसलिंग के दाैरान अपना कागजात भी विभाग में जमा कर दिया था। इसी दाैरान प्रियंका का बिहार दराेगा में सलेक्शन हाे गया। प्रियंका ने सिवान जिला में एसआई के पद पर याेगदान कर लिया। पिछले दिनों एसआई प्रियंका अपना मुल कागजात लेने जब बक्सर शिक्षा विभाग पहुंची ताे उसे जानकारी हुई कि उक्त कागजात पर काेई अन्य प्रियंका मध्य विद्यालय नेनुआ में नाैकरी कर रही है। मामले काे लेकर प्रियंका ने टाउन थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। टाउन थाना प्रभारी थानाध्यक्ष संजय विकास त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच कर दाेषी पाये जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button