OTHERS

तेज आंधी-पानी ने मचाई तबाही, दो घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

जिले में गुरुवार को अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने काफी तबाही मचाई। जिले के विभिन्न इलाकों से पेड़ और दीवार गिरने की घटनाएं सामने आई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ज़ख्मियों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आंधी पानी में फसलों को काफी नुकसान हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक इटाढ़ी थाना क्षेत्र के शाहीपुर गांव के 26 वर्षीय आशुतोष कुमार अपनी मां सब्या देवी के साथ घर के दरवाजे के पास खड़ा था। उसी दौरान तेज आंधी में दरवाजे के पास खड़ा शीशम का पेड़ अचानक टूटकर दोनों के ऊपर गिर गया। इस हादसे में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन दोनों को आनन-फानन में बक्सर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है।

वहीं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामडिहा गांव की 25 वर्षीय महिला गुड़िया देवी आंधी आने के दौरान छत पर सूखे कपड़े उतारने गई थी। तभी तेज हवा के कारण छत पर बना लगभग पांच फीट ऊंचा पक्का दीवार भरभरा कर उसके ऊपर गिर पड़ा। गंभीर रूप से जख्मी महिला को स्थानीय लोगों की मदद से उसके पति संतोष कुमार ने अस्पताल पहुंचाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button