तीन दिन से गायब बलिहार के पूर्व मुखिया के पिता का मिला शव

बीआर दर्शन | बक्सर
तीन दिन से गायब सिमरी प्रखंड के बलिहार पंचायत के पूर्व मुखिया के पिता का शव साेमवार काे नगपुरा मिशन माेड़ के समीप मिला। राहगिराें की सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच शव काे कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक बलिहार पंचायत के पूर्व मुखिया शिव शंकर दास के 72 वर्षीय पिता रामनाथ राम पिछले तीन दिनाें से अपने घर नगपुरा से गायब थे। परिजनाें ने काफी खाेजबीन किया। खाेजबीन के बाद नहीं मिलने पर परिजनाें ने गुमशुदगी की रिपाेर्ट स्थानीय थाना में दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। साेमवार काे पुलिस काे सूचना मिली कि मिशन माेड़ के समीप एक वृद्ध का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंच गई। मृतक की पहचान रामनाथ राम के रुप में हुई। पुलिस ने परिजनाें काे घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन भी माैके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कि लू लगने से वृद्ध की माैत हुई हाेगी। हालांकि माैत के कारणाें काे लेकर पुलिस अभी कुछ भी कहने से परहेज कर रही है। सिमरी थानाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि पाेस्टमार्टम के बाद माैत के कारणाें की जानकारी हाे सकती है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।