तिलक समारोह में हुए गोलीबारी में जख्मी समेत दो गिरफ्तार, पुलिस ने कहा हर्ष फायरिंग

बीआर दर्शन | बक्सर
तिलक समाराेह के दाैरान मामुली कहासुनी काे लेकर जमकर हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। करीब पांच की संख्या में पहुंचे युवकाें ने ताबड़ताेड़ 20 राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दिया। फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति जख्मी हाे गया। पुलिस ने जख्मी को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आराेपितों से पूछताछ के आधार पर अन्य आराेपिताें के गिरफ्तारी काे लेकर छापेमारी कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात नई बाजार के राम इकबाल सिंह के पुत्र ओम प्रकाश सिंह का तिलक समाराेह पीसी काॅलेज के समीप स्थित एक मैरेज हाॅल में चल रहा था। इसी दाैरान तिलक समाराेह के दाैरान लालगंज निवासी ददन सिंह और सुभाष यादव के बीच किसी बात काे लेकर कहासुनी हाे गई। कहासुनी के दाैरान साेंधिला गांव के अभय कुमार सिन्हा के साथ भी तुतु-मैंमै हाे गई। कहा जा रहा है कि अभय लाल के बुलाने पर पांच से अधिक युवक तिलक समाराेह में पहुंच गए। जहां पर युवकाें ने मारपीट करते हुए करीब 20 राउंड फायरिंग की घटना काे अंजाम दिया। फायरिंग के दाैरान अभय कुमार सिन्हा के पैर में गाेली लग गई। जख्मी काे इलाज के लिए गाेलम्बर स्थित निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंच गई। मामले में रामएकबाल सिंह ने मुफस्सिल पांच नामजद और अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस इसे हर्ष फायरिंग बता रही है।
एसपी ने कार्रवाई के लिए बनाई टीम:
तिलक समाराेह में फायरिंग की घटना के उदभेदन काे लेकर एसपी शुभम आर्य ने सदर एसडीपीओ धीरज कुमार के नेतृत्व में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, डीआईयू के युसूफ अंसारी, रविकांत प्रसाद और चंदन कुमार की एक टीम का गठन किया। गठित टीम ने घटना की जांच करते हुए गाेलीबारी के आराेपी विशाल श्रीवास्तव और अभय श्रीवास्तव काे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक विशाल श्रीवास्तव के खिलाफ विभिन्न थाना में आधा दर्जन से उपर मामले दर्ज है। गाेलीबारी की घटना में चीनी मिल के अटल सिंह, साेंधिला के अमन कुमार सिन्हा और साेंधिला के ही संदीप पासवान के गिरफ्तारी काे लेकर छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने माैके से पांच खाेखा बरामद किया है।
पुलिस काे बरगलाने का किया गया प्रयास:
तिलक समाराेह के दाैरान हुई गाेलीबारी में एक अधेड़ के जख्मी हाेने के बाद मामले काे बरगलाने का प्रयास किया गया। बताया जा रही है कि गाेलीबारी का आराेपित ही गाेली लगने से जख्मी हाे गया था। जख्मी ने अन्य लाेगाें का नाम पुलिस काे बताते हुए पुलिस काे बरगलाने का काफी प्रयास किया।
सीसीटीवी ने खाेल दिया घटना का राज:
तिलक समाराेह के दाैरान हुए गाेलीबारी की घटना का राज मैरेज हाॅल में लगे सीसीटीवी ने खाेल कर रख दिया। सीसीटीवी के मदद से पुलिस ने घटना में शामिल आराेपिताें की पहचान करते हुए जख्मी अभय कुमार सिन्हा के साथ विशाल श्रीवास्तव काे गिरफ्तार कर लिया। मैरेज हाॅल में गाेलियाें के निशान असानी से देखे जा सकते थे।