CRIME

डुमरांव से गायब राजमिस्त्री का शव इटाढ़ी में मिला, पुलिस कर रही है जांच

पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों से पूछताछ करती पुलिस

बीआर दर्शन। बक्सर

डुमरांव से शुक्रवार को गायब राजमस्त्री का शव शनिवार को इटाढ़ी थाना क्षेत्र में मिला। शव की सूचना मिलते ही इटाढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से दो गोली और एक पिस्टल का बैरल बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक डुमरांव गौशाला रोड के कमलेश्वर महतो के पुत्र विनोद महतो उर्फ सोमारु महतो राजमिस्त्री का कार्य करता था। शुक्रवार को घर से कार्य पर जाने की बात कह निकला। देर शाम घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरु कर दी। काफी खोजबीन के बाद भी विनोद के नहीं मिलने पर परिजनों ने इसकी सूचना डुमरांव थाना पुलिस को दिया। डुमरांव पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इधर शनिवार की दोपहर इटाढ़ी और मुफस्सिल थाना के सीमावर्ती गांव हरपुर बधार में शव देखे जाने की सूचना इटाढ़ी पुलिस को मिली। इटाढ़ी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच किया तो मृतक का पहचान डुमरांव से गायब राजमिस्त्री विनोद के रुप में हुई। पुलिस ने तत्काल मृतक के घर वालों को इसकी सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से पुलिस ने दो गोली और एक पिस्टल का बैरल भी बरामद किया हैै। पुलिस के मुताबिक मृतक के सिर में चोट के निशान दिखाई दे रहा था। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की पुरी सच्चाई सामने आ सकती है। इटाढ़ी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद सच्चाई सामने आ सकती है। परिजनों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button