OTHERS

डाॅक्टर्स डे पर सदर अस्पताल में सांसद ने किया चिकित्सकाें काे सम्मानित

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

डाॅक्टर्स दिवस के माैके पर सदर अस्पताल में कार्यक्रम का आयाेजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन स्थानीय सांसद सुधाकर सिंह और सिविल सर्जन डाॅ शिव कुमार प्रसाद चक्रवर्ती ने दीप जलाकर और डाॅ. विधान चंद्र राॅय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दाैरान सांसद ने उपस्थित सभी चिकित्सकाें काे कलम देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए एनसीडीओ डाॅ. संजय कुमार ने डाॅ. विधान चंद्र राय के जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्हाेंने कहा कि डाॅ. विधान चंद्र राॅय का जन्म पटना में 1 जुलाई 1882 काे हुआ था। पढ़ाई के बाद चिकित्सक बनने के बाद उन्हाेंने चिकित्सा के क्षेत्र और मानवता के क्षेत्र में बहुत कार्य किया था। चिकित्सा के क्षेत्र से उन्हाेंने राजनीति के क्षेत्र में कदम रखा। राजनीति में भी उन्हाेंने अपने का उंचे स्तर पर मुकाम बनाया। राजनीति के क्षेत्र में बंगाल के मुख्यमंत्री तक बने। कार्यक्रम के दाैरान सिविल सर्जन ने भी अपने विचाराें काे रखा। कार्यक्रम के दाैरान स्थानीय सांसद ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार काे घेरने का कार्य किया। उन्हाेंने कहा कि चिकित्सकाें की बिहार में अाज भी कमी है। उन्हाेंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्राें में चिकित्सा सुविधा की हालत और पतली है। उन्हाेंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभी बहुत कार्य करने हाेंगे। इस दाैरान उन्हाेंने कहा कि अगर निचले स्तर पर लाेगाें काे स्वास्थ्य सुविधा मिले ताे चिकित्सा क्षेत्र के बड़े संस्थानाें का बाेझ कम हाेगा और बड़े संस्थान अपने नाम के अनुरुप कार्य कर सकेंगे। माैके पर सदर अस्पताल उपाधीक्षक डाॅ आरके गुप्ता, डाॅ. संजय सिंह, डाॅ. नमिता सिंह डाॅ. विकास पांडेय, डाॅ. सेतु सिंह, डाॅ. जियाउद्दिन, डाॅ. श्याम बाबु रजक, डाॅ. वरुण सांकृत्यान, डाॅ. अमित यादव, डाॅ. इरफान, डाॅ. शाजिया, स्वास्थ्य प्रबंधक दुष्यंत सिंह, राजद जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह, सांसद प्रतिनिधि श्वेता पाठक, संताेष भारती और सदर अस्पताल के अन्य कर्मी माैजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button