ट्रैक्टर के धक्के से बाइक पर सवार महिला की माैत, दो जख्मी

बीआर दर्शन | बक्सर
इटाढ़ी थाना क्षेत्र में जलवासी सड़क मार्ग पर ट्रैक्टर के धक्के से बाइक पर सवार महिला की माैत हाे गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम कराया।पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक खनिता गांव के काशीनाथ साह की पत्नी सुमित्रा देवी 54 वर्ष इटाढ़ी से हाेली की बाजार कर अपने घर के लड़के साथ बाइक से गांव जा रही थी। करीब 3 बजे के आसपास बाइक इटाढ़ी से जलवासी वाली सड़क से जा रहे थे। गैस एजेंसी के समीप बाइक और ट्रैक्टर में टक्कर हाे गई। टक्कर के बाद महिला गंभीर रुप से जख्मी हाे गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। जख्मी काे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इटाढ़ी पहुंचाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सकाें ने महिला काे मृत घाेषित कर दिया। घटना में दो अन्य लड़के जख्मी हो गए। जख्मियों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम कराया। पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया। इटाढ़ी प्रभारी थानाध्यक्ष बिहारी सिंह ने बताया कि पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया। मामले में परिजनाें के द्वारा आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।