टाउन थाना पुलिस ने गाेलम्बर के समीप से देसी कट्टा के साथ एक को किया गिरफ्तार

बीआर दर्शन | बक्सर
टाउन थाना पुलिस ने गाेलम्बर के समीप से देसी कट्टा के साथ एक किशाेर काे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद किशाेर काे काेर्ट में प्रस्तुत किया। काेर्ट के अादेश पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। साेशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियाे बनाने के कारण पुलिस के नजर में आया था किशाेर।
टाउन थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक साेमवार की शाम पुलिस गाेलम्बर के समीप गश्त कर रही थी। उसी दाैरान एक किशाेर पुलिस काे देख भागने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर किशाेर काे दाैड़कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर किशाेर के पास से एक देसी कट्टा और एक माेबाइल बरामद किया गया। पुलिस ने किशाेर काे गिरफ्तार कर काेर्ट में प्रस्तुत किया। सूत्राें की मानें ताे युवक हथियार के साथ साेशल मीडिया पर वीडियाे बनाने के दाैरान पुलिस के नजर में आया था। पुलिस के नजर में आने के बाद उक्त किशाेर के गिरफ्तारी काे लेकर पुलिस लगी हुई थी। साेमवार काे टाउन थाना पुलिस के हत्थे किशाेर चढ़ गया।