CRIME

जेल में बंद किशोर पर लगा याैन शाेषण का आराेप, एफआईआर दर्ज 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

जेल में बंद एक किशाेर के खिलाफ महिला थाना में शादी का झांसा देकर याैन शाेषण करने का आराेप लगा है। पीड़िता ने मामले काे लेकर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज हाेने के बाद महिला थाना पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया।

महिला थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इटाढ़ी थाना क्षेत्र के रहने वाला एक किशाेर और राजपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली किशाेरी बक्सर में पढ़ाई करती थी। दाेनाें के बीच प्रेम संबंध बन गया। इसी बीच किशाेर साईबर अपराध के मामले में पकड़ा गया। किशाेरी के परिजनाें काे जब घटना की जानकारी हुई ताे उन्हाेंने लड़के के घरवालाें से संपर्क किया। मामले काे लेकर पीड़िता ने महिला थाना में किशाेर के खिलाफ शादी का झांसा देकर याैन शाेषण करने का आराेप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थानाध्यक्ष प्रतिभा कुमारी ने बताया कि घटना काे लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया है। काेर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद काेर्ट के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button