जेंडर अधारित हिंसा पर चक्की में महिलाओं काे किया गया जागरुक

बीआर दर्शन | बक्सर
चक्की प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार काे प्रखंड विकास अधिकारी आशुताेष कुमार के नेतृत्व में जेंडर आधारित हिंसा के उन्मूलन के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दाैरान महिलाओं के अधिकार, लिंग अधारित हिंसा समेत अन्य विषयाें पर जागरुक किया गया। किसी भी प्रकार के हिंसा हाेने पर कैसे सहायता मिले इसके बारे में भी विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम के दाैरान महिला थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी ने कहा कि एक साथ, एक आवाज, हिंसा के खिलाफ, अगर कोई भी व्यक्ति किसी को डरा-धमका के उसका शोषण करता है या किसी भी महिला को कोई गलत निगाह से देखे, रंग-भेद, जात-पात, सहित गुड टच, बैड टच, दहेज उत्पीड़न आदि किसी भी प्रकार का शोषण किया जाता है। तो इससे सबंधित थाना या सबंधित अधिकारी को जानकारी दें। महिलाओं काे किसी प्रकार की परेशानी हाेने पर डायल 112, साईबर थाना, महिला थाना या स्थानीय थाना में महिला हेल्प डेस्क से भी मदद ली सकती है। वहीं बाल मजदूरी, बाल विवाह रोक थाम और महिला शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बीडीओ ने कहा महिला पढ़ी-लिखी होगी, तभी समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। इस दाैरान पीड़ित महिलाओं काे जीविका के द्वारा संचालित दीदी अधिकार केन्द्र से भी सहायता प्राप्त कर सकती है। इसके लिए एक टीम का गठन किया गया। टीम का प्रत्येक तीन में रिव्यू हाेगा। बीडीओ ने बताया कि गठित टीम के पास कितने आवेदन प्राप्त हुए और उसका निराकरण क्या हुआ इसकी पुरी जानकारी प्रत्येक तीन माह पर ली जाएगी। इस दाैरान स्थानीय पुलिस ने महिलाओं पर हाे रहे हिंसा काे राेकने के लिए हरसमय मदद करने की बात कही। जागरुकता कार्यक्रम के दाैरान जेंडर आधारित हिंसा काे रोकने को लेकर संकल्प लिया गया।