जय श्री राम के नारा से गुंज उठा बक्सर, जिले भर में निकली शोभायात्रा
जिला मुख्यालय समेत प्रखंडों में भी निकाली गई शोभायात्रा स्थानीय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री शोभायात्रा यात्रा में हुए शामिल
बीआर दर्शन। बक्सर
रामनवमी पर्व पर गुरुवार को जिला मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में पुरा शहर जय श्री राम के नारा से गुंज उठा। विभिन्न शोभायात्रा में स्थानीय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे भी शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान पुलिस और प्रशासन मुस्तैद रहा।
रामनवमी पर्व पर शहर विभिन्न अखाड़ों के द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में गाजे बाजे के साथ भगवान श्री राम की विशाल प्रतिमा निकाली गई। शोभायात्रा पुरे शहर में भ्रमण किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि भगवान राम तप, त्याग, तपस्या एवं सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। भगवान श्री राम संयम एवं संकल्प के प्रतिमूर्ति हैं। उनका मर्यादित जीवन हर युग में मानवता की प्रेरणाशक्ति बना रहेगा। उनका जीवन सभी को हमेशा मर्यादित जीवन के लिए प्रेरित करता रहेगा।
*सुरक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन*
रामनवमी पर्व पर निकले शोभायात्रा के दौरान पुलिस – प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। पुलिस टीम शोभायात्रा के साथ रही। वहीं विभिन्न चौक – चौराहों पर पुलिस टीम की ड्यूटी लगाई गई थी।