जमीन विवाद को लेकर दो स्थानों पर चली गाेली, युवक जख्मी

बीआर दर्शन | बक्सर
जमीन विवाद काे लेकर 24 घंटे के अंदर जिला के नावानगर और राजपुर थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना हुई। शुक्रवार की देर शाम नावानगर थाना क्षेत्र के कुलमनपुर गांव में दाे पक्ष आमने-सामने हाे गए। इस दाैरान एक पक्ष के द्वारा फायरिंग की घटना काे अंजाम दिया गया। गाेली एक युवक के पैर में जा लगी। गाेली लगने से जख्मी युवक काे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक वकील यादव और धर्मेन्द्र सिंह उर्फ भाेला यादव के बीच जमीन काे लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार काे वकील के भाई के संजय और भाेला के बीच पूर्व के मामले काे लेकर विवाद हाे गया। विवाद में मारपीट हाेने लगा। मारपीट के दाैरान भाेला यादव पक्ष के द्वारा फायरिंग किया गया। गाेली वकील यादव के पुत्र अखिलेश सिंह काे लगी। युवक काे जख्मी अवस्था में नावानगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। मामले में पीड़ित पक्ष के द्वारा भाेला यादव, देवन दूबे समेत पांच के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है। नावानगर थानाध्यक्ष नंदू कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। नामजद आराेपिताें के गिरफ्तारी काे लेकर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आराेपिताें काे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वहीं राजपुर थाना क्षेत्र के श्रीकांतपुर गांव में पटवन को लेकर हुए मारपीट में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि गेहूं खेत के पटवन को लेकर गांव के ही रामयश यादव एवं उपेंद्र यादव के बीच विवाद हो गया। जिसमें दोनों तरफ से जमकर लात घुसे एवं लाठी डंडे चले। जिसमें उपेंद्र यादव घायल हो गए। शनिवार की सुबह इसी मामले को लेकर दोनों पक्ष के तरफ से दहशत फैलाने के लिए लगभग आधा दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग कर दी गई। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।