OTHERS

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे संतोष दूबे 

 

बीआर दर्शन। बक्सर

पूर्व भाजपा विस्तारक सह युवा नेता संतोष दूबे को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश एवं दत्तात्रेय ने जिम्मेदारी सौंपी है।

संतोष दुबे को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चैधरी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी, बिहार प्रभारी ममता सहगल, प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, प्रदेश संयोजक संजय राय ने कहां कि संगठन इनके नेतृत्व में अपने उद्देश्य में सफल होगा। नव मनोनीत जिलाध्यक्ष ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण समय की मांग है। आज भारत में जनसंख्या असंतुलन से कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो रही है। अतः जनसंख्या नियंत्रण के समर्थन में जनजागृति की आवश्यकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button