OTHERS

चौसा से शराब के नशे में बिहार पुलिस का जवान गिरफ्तार

चौसा स्टेशन के समीप शराब के नशे में हंगामा करते हुए गिरफ्तार रोहतास जिला के चेनारी थाना में पदस्थापित है गिरफ्तार जवान 

बीआर दर्शन। बक्सर

उत्पाद विभाग की पुलिस के द्वारा चौसा रेलवे स्टेशन से शराब के नशे में बिहार पुलिस के एक जवान को पकड़ा। गिरफ्तार जवान रोहतास जिले के चेनारी थाने में पदस्थापित हैं। उत्पाद पुलिस ने पकड़े गए जवान का ब्रेथ एनलाइजर से जांच कर शराब पीने की पुष्टि किया। उत्पाद पुलिस एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार जवान को कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया।

उत्पाद निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चुन्नी गांव के बिहारी राय को चौसा स्टेशन के समीप शराब के नशे में हंगामा करते हुए पकड़ा गया। वह रोहतास जिले के चेनारी थाना में कार्यरत हैं। उत्पाद पुलिस चेनारी थाना पुलिस से संपर्क कर जानकारी दी। चेनारी थाना पुलिस ने उत्पाद पुलिस को बताया कि वह बगैर छुट्टी लिए थाने से गायब हैं। उत्पाद पुलिस उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। बिहार में शराबबंदी के बाद शराब पीने और उसका कारोबार करने वालों पर लगातार कार्रवाई हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button