चौसा थर्मल पावर प्लांट के स्टोर रूम में लगी आग, करोड़ो का समान जलकर राख
सोमवार की मध्य रात्रि स्टोर रूम में लगी भयंकर आग आगलगी की घटना में करोड़ों के नुकसान का अनुमान
बीआर दर्शन। बक्सर
चौसा थर्मल पॉवर के एलएनटी स्टोर में सोमवार की मध्य रात्रि आग लग गई। लगने से अफरा तफरी मच गई है। आगलगी में कम्पनी को करोड़ों रुपए के नुकसान बताई जा रही है। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर मंगलवार की सुबह तक काबू पा लिया गया है। आगलगी के कारणों और नुकसान का पता लगाया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार स्टोर संख्या 3-4 से देर रात अचानक आग की लपटे उठने लगी। आगलगी के बाद अफरा- तफरी मच गया। आगलगी में इलेक्ट्रिक मोटर ,महंगे बैटरी इत्यादि समान जलकर राख हो चुके है। सूचना पर पहुंची दमकल की वाहनो द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।लेकिन इस आग लगी के कम्पनी को लगभग 4 से 5 करोड़ से ऊपर का नुकसान होने की बात बताई जा रही है। इस सम्बंध में एलएनटी के अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे है। आगलगी वाले एरिया की घेराबंदी कर नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पता लगाया जा रहा है कि यह आग कैसे लगी। इसके लिए बाहर से जांच टीम भी आने वाली है।
जिले के चौसा में 1320 मेगावॉट थर्मल पावर का निर्माण कार्य 2017 से ही चल रहा है। 660 मेगा वाट के फिलहाल दो यूनिट चालू करने का कार्य तेजी से चल रहा है। एक यूनिट को नवम्बर 2023 में चालू करने का लक्ष्य है। वही दूसरे यूनिट को 2024 के अप्रैल तक चालू करने के लक्ष्य को पुरा करने का कार्य तेजी से चल रहा है।