CRIME

चोरी के दो मोबाइल और नकदी के साथ टाॅप बी का अपराधी गिरफ्तार 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

दानापुर रेलखंड के स्थानीय स्टेशन पर मंगलवार की रात आरपीएफ ने प्लेटफॉर्म एक से टाॅप बी के एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी के पास से चोरी के दो मोबाइल और 2790 रुपए भी बरामद किए गए।

आरपीएफ इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत अभियान चलाया जा रहा था। आरपीएफ सब इंस्पेक्टर विजेन्द्र मुवाल के साथ नंदलाल राम और सोनालाल यादव प्लेटफॉर्म एक पर गश्त कर रहे थे। उसी दौरान एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी के दो मोबाइल और 2790 रुपए बरामद किया गया। पकड़ा गया युवक नगर थाना क्षेत्र के मुसाफिरगंज मोहल्ले के भोला अंसारी का पुत्र सोहेल अंसारी है। गिरफ्तार आरोपी को कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी बक्सर को सौंप दिया गया। जीआरपी ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button