चुरामनपुर में शौच करने जा वृद्ध की करंट के चपेट में आने से माैत
बीआर दर्शन | बक्सर
औद्योगिक थाना क्षेत्र के चुरामनपुर गांव में करंट के चपेट में आने से एक वृद्ध की माैत हाे गई। घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया। घटना के बाद परिजनाें का राे-राे कर बुरा हाल हाे गया।
मिली जानकारी के मुताबिक चुरामनपुर गांव के धर्मदेव यादव पिता स्व. रक्षा यादव उम्र 71 वर्ष शनिवार की सुबह अपने दरवाजे पर बैठे थे। उसी दाैरान पेशाब करने के लिए घर के बाहर खुले में पहुंच गए। वृद्ध एक बिजली के पाेल के पास बैठ गए। पाेल के अर्थिंग में करंट के चपेट में आ गए। वृद्ध माैके पर ही गिर पड़े। आसपास के लाेगाें ने देखा ताे किसी तरह से करंट के चपेट से हटाया। वृद्ध की माैत माैके पर ही हाे गई। घटना की सूचना औद्योगिक थाना पुलिस काे दी गई। पुलिस माैके पर पहुंच शव काे कब्जे में कर पाेस्टमार्टम कराया। पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया। मामले काे लेकर स्थानीय थाना में मृतक के पुत्र राजेश कुमार सिंह ने यूडी केस दर्ज कराई है। औद्योगिक थानाध्यक्ष राजेश मालाकार ने बताया कि करंट के चपेट में आने से वृद्ध की माैत हाे गई है। पुत्र के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।