CRIME

चाेरी की दाे बाइक के साथ गिराेह के तीन सदस्य गिरफ्तार, भेजे गए जेल

 

बीआर दर्शन | बक्सर

शहर में बढ़ रहे बाइक चाेरी की घटना के बाद अलर्ट टाउन थाना पुलिस ने चाेरी के दाे बाइक के साथ तीन बाइक चाेराें काे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बाइक चाेर बाइक की खरीद-बिक्री करने के लिए जा रहे थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनाें काे जेल भेज दिया।

टाउन थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि दाे दिन पूर्व किला मैदान से एक बाइक की चाेरी हुई। बाइक चाेरी की एफआईआर दर्ज हाेने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। जांच के दाैरान बाइक चाेर गिराेह के दाे सदस्याें की जानकारी पुलिस के हाथ लगी। पुलिस जांच कर रही थी उसी दाैरान गुरुवार काे सूचना मिली कि बाइक चाेर गिराेह के कुछ सदस्य नई बाजार के रास्ते बक्सर में प्रवेश कर रहें है। सूचना मिलते ही एसआई प्रिया दत्ता के साथ पुलिस के जवान बाजार समिति राेड में जांच अभियान शुरु कर दिया। बाइक जांच के दाैरान नई बाजार के तरफ से आ रहे दाे बाइक पर सवार तीन युवकाें काे राेका गया। पुलिस काे देख युवक भागने का प्रयास किए लेकिन पुलिस ने तेजी दिखाते हुए तीनाें काे पकड़ लिया। पुलिस ने इनके पास से चाेरी के दाे बाइक बरामद की। किला मैदान से चाेरी गई बाइक के साथ यूपी के गहमर स्थित कामाख्या धाम से चाेरी की गई बाइक काे भी पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चुन्नी गांव के अर्जुन सिंह, चाैसा के राहुल कुमार और औद्याैगिक थाना क्षेत्र के दलसागर के रंजन कुमार काे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी बाइक चाेराें काे जेल भेज दिया। पुलिस गिरफ्तार बाइक चाेराें से पूछताछ के आधार पर बाइक चाेर गिराेह के अन्य सदस्याें के गिरफ्तारी काे लेकर छापेमारी कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button