चार थानाध्यक्ष समेत 34 पुलिस पदाधिकारियाें का हुआ तबादला

बीआर दर्शन | बक्सर
एक ही थाना या अनुमंडल में तीन वर्ष पुरे कर चुके चार थानाध्यक्ष समेत 34 पुलिस पदाधिकारियाें का तबादला एसपी मनीष कुमार ने किया। एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियाें काे 24 घंटे के अंदर नवपदस्थापन स्थान पर याेगदान देनें का निर्देश दिया है।
पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक इटाढ़ी थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय काे नावानगर, एससीएसटी थानाध्यक्ष नंदु कुमार काे नावानगर, सिमरी थानाध्यक्ष अमन कुमार औद्योगिक और बगेन गाेला थानाध्यक्ष नवीन कुमार काे टाउन थाना में भेजा गया है। वहीं एसआई उमाशंकर गुप्ता काे नावानगर, महेन्द्र राम प्रथम काे सिमरी, इंद्रदेव सिंह काे डुमरांव, राज कुमार सिंह काे टाउन थाना, गाैतम हरिजन काे एससीएसटी, अशाेक कुमार प्रथम काे एससीएसटी, गाैरीशंकर झा काे मुफस्सिल, सुबाेध कुमार झा काे मुफस्सिल, बृजराज प्रसाद काे बगेन गाेला, माे. जुबैर खां काे सिमरी थाना, वरुण कुमार यादव काे नैनीजाेर ओपी, नेजाम अख्तर काे डुमरांव, लालमुनी देवी काे बासुदेवा ओपी, प्रमाेद कुमार पासवान काे एससीएसटी, दीपक कुमार काे औद्योगिक थाना, माे. हामीद काे धनसाेई, गंगा दयाल ओझा काे औद्योगिक, विद्यानंद उपाध्याय काे काेरान सराय, टुनटुन शुक्ला काे मुफस्सिल, अजय कुमार पांडेय काे इटाढ़ी, कुमारी रश्मि काे डुमरांव, प्रियंका कुमारी काे सिमरी, माेना कुमारी मुरार, स्वाती कुमारी काेरान सराय, कनिष्का तिवारी काे महिला थाना, पुजा कुमारी प्रथम काे औद्योगिक थाना, खुशबु कुमारी काे मुफस्सिल, जय प्रकाश काे टाउन थाना, राैशन अली काे राजपुर और संजय पासवान काे साेनवर्षा ओपी भेजा गया है। एसपी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक ही अनुमंडल या थाना में तीन वर्ष पुरा कर चुके पुलिस पदाधिकारियाें का तबादला किया गया है।