CRIME
औद्योगिक पुलिस ने 20 किलो गांजा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
गुप्त सूचना के आधार पर छोटकी कोठियां गांव में हुई छापेमारी गांजा के साथ तस्कर हुआ गिरफ्तार, कार्रवाई में जुटी पुलिस
बीआर दर्शन। बक्सर
औद्योगिक थाना पुलिस ने करीब 20 किलो गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर जेल भेज दिया। पूछताछ के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस गांजा तस्कर गिरोह को खंगालने में जुटी हुई है।
औद्योगिक थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि छोटकी कोठियां गांव में गांजा तस्करी की सूचना मिली। सूचना के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर छोटकी कोठियां गांव के राजकुमार उर्फ धुक्का पिता रविन्द्र सिंह उर्फ चांदी के घर छापेमारी किया गया। मौके से करीब बीस किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गांजा तस्कर से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। पुलिस गांजा तस्कर से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस गांजा तस्करी से जुड़े लोगों को खंगाल रही है।